बलिया-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने गुरुवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में घायल दंपती और उनकी बच्ची ने जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाते समय शुक्रवार सुबह रास्ते में दम तोड़ दिया।
दंपती गाजीपुर के पतार गांव के निवासी थे। वे रतसड़ में रिश्तेदारी में आए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।
पतार निवासी सनोज यादव (38), पत्नी उर्मिला देवी (35) एवं पुत्री रानी (08) के साथ बाइक से रतसड़ रिश्तेदारी आए थे। गुरुवार को वे वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान बलिया-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय शुक्रवार सुबह तीनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।