फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन-तीन मंत्री, फिर भी बिजली व्यवस्था चौपट

Mon, 08 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से क्षुब्ध छात्रसंघ युवा मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को टीडी कालेज चौराहे पर विद्युत विभाग के एक्सईन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई देने की मांग की। इसके बाद टीडी कालेज के छात्रसंघ भवन में बैठक की। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बिजली दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले के तीन मंत्री सरकार में होने के बावजूद जिले में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी के प्रकोप से तो दूसरी तरफ बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। अघोषित कटौती के कारण बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। बावजूद हमारे कबीना मंत्री मौन साधे हुए हैं। मांग किया कि जिले को रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। अन्यथा की स्थिति में सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

पिछले एक पखवारे से नगर के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बेपटरी हो गई है। कहीं लो वोल्टेज, तो कहीं ट्रिपिंग की समस्या है। इतना ही नहीं कई हिस्सों में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली ही गुल है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। नगरवासी गुस्से में हैं, बिजली को लेकर कभी भी व्यापक आंदोलन हो सकता है। छात्रों ने कहा कि बिजली व्यवस्था को तत्काल सुधारा नहीं गया तो छात्र चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


इसके पहले एक्सईएन बृजेश कुमार का पुतला फूंक नाराजगी जताई। बैठक में प्रमील पांडेय, रोहित, अभिषेक गुप्ता, आलोक सिंह, कृष्ण प्रताप यादव, अवनीश सिंह, सनक पांडेय, यश मिश्रा, सुमित मिश्रा, निशांत सिंह, तेज प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अंबरीश ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें