फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में तीन प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले, अब संक्रमितों की 57, कुल 36 लोग हो चुके स्वस्थ

Sun, 07 Jun 2020 09:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
Corona - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलिया जिले में रविवार को तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। इनमें से 36 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर कोतवाली के रहमत नगर अमृतपाली में एक, नगर से सटे तिखमपुर ग्राम सभा के ओझा के छपरा में एक और मुरली छपरा ब्लॉक के दलनछपरा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन


जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 40 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 और 17 मई को बनाए हॉटस्पॉट के 21 दिन की अवधि पूरी होने पर उन्हें मुक्त कर दिया है। रविवार को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राहत सामग्री देकर उन्हें घर भेज दिया गया। इन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। नए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें