सहतवार क्षेत्र के बिसौली गांव के डेरा पुरवा में आग लगने से जले सामानों को देखते पीड़ित परिवार व ल?
- फोटो : BALLIA
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के डेरा पुरवा में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लगने से दो परिवारों की तीन झोपड़ियां जल गईं। जिससे झोपड़ियों में रखा गहना व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
ग्राम सभा बिसौली के डेरा पुरवा निवासी सालिक राजभर अपने परिवार के साथ खेत में मजदूरी पर धान का काटने गए थे। इसीबीच उनकी झोपड़ी में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आस पास के लोग कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर बगल में रहने वाले गोरख की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। जिसमें सालिक की दो व गोरख की एक झोपड़ी में रखा कपड़ा, बर्तन सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गोरख का कहना है कि हमारी लड़की आरती का तिलक का दिन 23 नवंबर व शादी का दिन 30 तारीख रखा गया था। जिसकी तैयारी के लिए मैं दूसरों से 60 हजार का कर्ज लेकर शादी का तैयारी कर रहा था। बर्तन, कपड़ा व गहना सब कुछ खरीद लिया था। लेकिन आग मे रुपये बर्तन वगैरह सब कुछ जलकर राख हो गया।