शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली चट्टी के समीप स्थित दुकान से पकड़ा गया अवैध रूप से रखा गया पटाखा।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के रिहायशी इलाके काशीपुर नई बस्ती में बुधवार को पुलिस ने अवैध रूप से चल रही पटाखा की दुकान पर छापा मारा। कागजात नहीं मिलने पर सीओ ने दुकान को सीज कर दिया। पकड़े गए पटाखों की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने काशीपुर नई बस्ती में परशुराम प्रसाद के अवैध पटाखे की दुकान पर छापेमारी की। जिसमें करीब छह लाख रुपये के पटाखे पकड़े गए। दुकानदार पटाखे संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। जिसके बाद पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया। बता दे कि जिला प्रशासन ने पूर्व में छह दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया था। वर्तमान में मुख्य अग्निशमन विभाग में हल्दी थाना के रेपुरा निवासी मु. इदरीस पुत्र अली हुसैन तथा सुखपुरा निवासी मु. इद्रीश पुत्र स्व. बाला मियां ने स्थाई रूप से रिनुअल लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा अभी तक किसी ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिछले वर्ष शहर कोतवाली के काशीपुर नई बस्ती निवासी परशुराम प्रसाद तथा जलालपुर निवासी मु. एजाज ने तीन-तीन दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस लिया था। इस बार दो दुकानदारों को छोड़ किसी ने भी लाइसेंस के लिए आवदेन नहीं किया है। जिनके विरूद्घ कार्रवाई की जा रही है।