फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक, पांच मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। स्थानीय पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल के साथ पांच आरोपियों को सुरहिया पुल और एक नवनिर्मित अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज सिंह और एसआई हरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल से युवक सुरहिया की तरफ से आ रहे हैं। मोटरसाइकिल बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने सुरहिया पुलिया के पास से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। दो मोटरसाइकिल चैनराम बाबा के पीछे स्थित नवनिर्मित हॉस्पिटल में छुपा कर रखी है। पुलिस में हास्पिटल से दो मोटरसाइकिल बरामद कर दो और युवकों को भी पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम विशाल गुप्ता राजेश गुप्ता, सद्दाम पुत्र रमजान निवासी मुड़ाडीह, अमित कुमार यादव पुत्र हरिशंकर निवासी सहतवार, शिवजी उर्फ शिवा पुत्र लालधारी राम निवासी मुड़ाडीह, मोहित यादव पुत्र शिवजी यादव निवासी सहतवार बताया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें