फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुआवजा न मिलने पर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयप्रकाशनगर। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बिना मुआवजा दिए घर और जमीन के अधिग्रहण के विरुद्ध एक किसान ने परिवार के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के नवका टोला (कर्णछपरा) निवासी किसान शैलेश कुमार सिंह की कृषि योग्य भूमि व मकान मौजा इब्राहिमाबाद के नवकाटोला (पकड़ीतर) में स्थित है। किसान शैलेश सिंह ने बताया कि जिस समय तहसील की ओर से किसानों की भूमि का पंजीकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन

उस समय अधिकारियों ने बताया कि आपकी भूमि पीडब्ल्यूडी के नाम पर गलती से दर्ज हुई है। इसमें सुधार करा दीजिए तो ही आपको मुआवजा की राशि मिलेगी।
उन्होंने बताया कि हमने मौजे की चकबंदी प्रक्रिया में मुकदमा दाखिल किया और काफी परेशानियों के बीच अपने जमीन के कागजात सही कराए।
अब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए प्रशासन की ओर से बिना मुआवजा दिए ही मकान को गिराने और जमीन का अधिग्रहण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बैरिया एसडीएम, जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व ही तय की है। मकान और जमीन के मुआवजे से ही शादी करता लेकिन अब मुआवजा नहीं मिलने से बेटी की शादी रुकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें