चंद्रशेखर नगर पुलिस चौकी के पीछे रामपुर महावल में सोमवार को आग में एक मड़हा सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया।
आसपास के लोगों के अथक प्रयास से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। बाद में अगिभनशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सुलग रही आग पर काबू पाया।
रामपुर महावल निवासी धूपनारायण यादव एवं गिरिजा यादव के परिवार के लोग अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस बीच मड़हे से आग की लपटें उठने लगी।
जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। यह देख परिवार के लोग शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
मुहल्ले के लोगों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी लाकर आग बुझाना शुरू किया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित धूपनारायण की माने तो मड़हे में पांच कुंतल गेंहू, भूसा, मवेशियों का चारा एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं रखी हुई थी, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने के बाद भी दुबारा आग सुलगना शुरू हो गया। लेकिन अिग्नशमन दस्ता ने उसे काबू में कर लिया।