फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की अनदेखी करने वाले यहां नहीं रहेंगे: नीरज शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जनहित के मामलों की अनदेखी करने वाले अधिकारी यहां नहीं रहेंगे। चाहे उसे बचाने के लिए कोई कितना भी बड़ा नेता या अधिकारी सामने क्यों न आ जाए। क्योंकि यह सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांतों पर चल रही है। यह बातें राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कोटवां गांव में चल हे शतचंडी यज्ञ के समापन समारोह में शनिवार को कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद से शिकायत किया कि यहां के थाना, तहसील, ब्लॉक या अन्य सरकारी संस्थाओं में या तो एमएलए, एमपी की पैरवी पर काम हो रहा है या फिर रिश्वत देने पर। ऐसे किसी भी आम आदमी की फरियाद सुनने को तैयार नहीं हैं। आमजन व गरीब परेशानी में है। ऐसा राजनीतिक व सामाजिक माहौल पहले कभी नहीं था। सांसद ने कहा कि ऐसे लोग हमारे पास लिखित शिकायत करें। मैं अधिकारियों से बात करूंगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह सेंगर, संजय सिंह, अमित गिरि, सिद्धार्थ सिंह, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, प्रेम शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रवि सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें