फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को लुभाने वालीं चीजें न बंटे

Sat, 26 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में शासन से मिले दिशा निर्देशों को भी जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


आला अफसरों ने आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करनेे के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी उम्मीदवार ऐसा कार्य, आचरण या व्यवहार नहीं करेगा जो किसी व्यक्ति, पार्टी या प्रत्याशी की गरिमा को ठेस पहुंचाए या जाति धर्म, समुदाय के आधार पर तनाव पैदा करे।

प्रत्याशियों की आलोचना उनके कार्यों तक ही सीमित रहे। व्यक्तिगत जीवन या अपमानजनक टिप्पणियों से संबंधित न हो। कोई भी प्रत्याशी धर्म, जाति, समुदाय के नाम पर वोट नही मांगेगा। प्रचार प्रसार के लिए धार्मिक स्थलों, अहातों अथवा संकेतों का प्रयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को लुभावनी या प्रभावित करने वाली वस्तुओं का वितरण नहीं करेगा। मतदान केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में मत याचना, प्रचार प्रसार, बैठक, जुलूस या सभा नहीं करेगा। चुनाव के दिन शाम पांच बजे से 48 घंटे पूर्व प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। मतदान के दिन मतदाताओं के केंद्र पर लाने या ले जाने का कार्य नहीं होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें