फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। प्रधानपुर टिकादेवरी मार्ग स्थित प्रधानपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक स्कूली बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां एक को रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी इंद्रजीत राजभर (20) पुत्र राम छबीला, आत्माराम (20) पुत्र जयराम, संतोष राजभर (16) पुत्र विक्रमा बाइक से संतोष के रिश्तेदारी गए हुए थे। वहां से तीनों बाइक से से वापस घर आ रहे थे कि प्रधान पुर गांव के समीप सनफ्लावर पब्लिक स्कूल की बस से आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें इंद्रजीत राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आत्माराम एवं संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसमें इलाज के दौरान आत्माराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें