फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चांदी का पत्र लगा शिवलिंग उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
सुखपुरा गांव ​स्थित बुढवा ​शिवमंदिर में हुई चोरी के बाद चोरों द्वारा फेंका गया दान पेटिका।संवाद
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बा स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा शिव मंदिर के साथ ही एक अन्य शिव मंदिर से रविवार की रात चोर चांदी के पत्र में लिपटा शिवलिंग, चांदी के नाग देवता, मां दुर्गा का आभूषण चुरा ले गए। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर व सीओ उस्मान मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और जल्द ही घटना का खुलासा का आश्वासन दिया। कहा कि घटना का खुलासा के लिए तीन टीमें लगाई गई है। फोरेंसिक टीम ने मंदिर में जांच कर साक्ष्य जुटाया। मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


सुखपुरा गांव स्थित बुढ़वा शिव मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय सोमवार की सुबह तीन बजे मंदिर में सफाई के लिए पहुंचे तो देखा कि अरघा से शिवलिंग व नाग देवता गायब है। करीब चार किलों की चांदी का पतर शिवलिंग व नाग पर लगाया गया था। मंदिर में मां दुर्गा के शृंगार का सामान, सोने की नथिया, चूड़ी, कुंडल समेत अन्य आभूषण गायब थे।
चोरों ने पूर्व प्रधान शिवदान सिंह के घर के पास शिवालय का ताला तोड़ कर दान पेटी चुरा पैसा निकाल कर खेत में फेंक दिया था। सूचना पर थाना प्रभारी सुशील दुबे पहुंचे। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गांव व चट्टी के सीसीटीवे कैमरे को खंगालती रहीं। स्वाट व सर्विलांस थाने पर रही।
विज्ञापन

जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

सुखपुरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने कहा कि चोरों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। वहीं, श्रद्धालु अवनीश सिंह ने चोरों के बारे में जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। सोमवार की शाम को मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। मंदिर के अरघा के खंडित होने व नए शिवलिंग के स्थापना को लेकर संत हरिहरानंद महाराज से मुलाकात करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें