फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बलिया में मां काली की नथिया-मांगटीका ले भागे चोर, लक्ष्मण जुलूस के बाद किया कांड; भक्तों में रोष

Thu, 19 Jun 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

यूपी के बलिया में मंदिर से मां काली की नथिया और मांगटीका चोरी की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मंदिर में दूसरी बार चोरी की घटना से भक्तों में गुस्से का माहाैल है।
विज्ञापन
बलिया में काली माता मंदिर से नथिया और मांगटीका चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crime in Ballia: बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिकंदरपुर कस्बे के पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित जलालीपुर चट्टी के समीप प्रसिद्ध काली माता मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में स्थापित माता रानी की प्रतिमा से आभूषण स्वरूप नथिया और मांगटीका चुरा लिया।

विज्ञापन


पुजारी रितेश कुमार मिश्रा उर्फ गोल्डन बाबा ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि माता रानी की प्रतिमा पर चढ़ाया गया नथिया और मांगटीका गायब है। पुजारी ने इस घटना की जानकारी डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके। इस घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रात में लक्ष्मण जुलूस होने से देर रात तक सिकंदरपुर में पुलिस गश्त कर रही थी। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई है। जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी काली मंदिर की दान पेटिका चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें