फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में पैसा निकालने के दौरान फटे नोट के नाम पर टप्पेबाजी की शिकायत पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त जितेंद्र पांडेय निवासी बिहटा (बिहार) को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार किया। वह ट्रेन से भागने की फिराक में था। पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

उमरगंज निवासी अफसाना खातून ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि स्टेशन रोड स्थित एक बैंक से पैसा निकालने गई थी। एक युवक ने फटे नोट की बात कहकर उसके पैसे उड़ा दिए। पुलिस ने तहरीर दर्ज की। ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश सिंह मामले की जांच में जुट गए।
बैंक के सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त फोटो से तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिली की एक व्यक्ति बिहार से आकर बैंकों में टप्पेबाजी करता है। मालगोदाम से आरोपी जितेन्द्र पांडेय को गिरफ्तारी कर चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 12,400 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें