सहतवार क्षेत्र के बलेउर गांव में चोरों द्वारा तोड़ा बाक्स तथा चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : BALLIA
सहतवार । ग्राम सभा बलेऊर में मंगलवार के देर शाम एक घुर में घुसकर हौसला बुलंद चोर चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने सहतवार थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं 10 निवासी सोनू यादव पुत्र गंगासागर यादव ग्राम सभा बलेऊर में स्टेट बैक के पीछे राजू पुत्र स्व केदार प्रसाद के घर में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं। मकान मालिक दिल्ली में रहते है। सोनू ने बताया कि मंगलवार के दिन वह बाजार गया था। जब बाजार लौटा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। साथ ही मेरे कमरे व मकान मालिक के दो कमरे का ताला भी टूटा हुआ है। मकान मालिक के चार बक्सों में तीन बक्सों का ताला व आलमारी टूटी हुई मिली। सारा कपड़ा फैला हुआ था। मेरे कमरे में रखा बक्सा भी टूटा हुआ था। बक्सा खोलकर देखा तो उसमें रखा उन्नीस हजार रुपये व मां का पांच थान गहना गायब है। मैंने इसकी सूचना तुरंत मकान मालिक को फोन से दिया। दिन दहाड़े हुई इस चोरी की घटना से लोगों में दहशत फैल गयी है।