सर कंदरपुर कस्बा स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा से चोरों ने चुराया चांदी का मुकुट।
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। कस्बा के मां दुर्गा मंदिर से बुधवार की देर शाम मां दुर्गा की चांदी की मुकुट चोरी होने की घटना से लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
कस्बा के गोला बाजार में मां दुर्गा मंदिर में दुर्गाजी की मूर्ति पर चांदी का मुकुट लगाया गया था। जिसको चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए गए और मुकुट मूर्ति पर न देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद थोड़ी देर में ही भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ किया।