रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से नकदी व जेवरात समेत लाखों के सामान की चोरी की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र राय ने जांच-पड़ताल की।
बताया जाता है कि मझौवा गांव के अरविंद सिंह व आत्मानन्द गोंड के घर के लोग सोमवार की रात छत पर सोए थे। रात में किसी वक्त छत के रास्ते आंगन में उतरे चोरों ने बक्शा तोड़कर नकदी व जेवर आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब घर के लोग छत से उतरे तो घर का हाल देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी। इसके बाद पीडि़तों ने पुलिस को तहरीर दी।