फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मजदूरों के साथ कर रही छल : ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार मजदूरों के साथ कर रही छल : ओम प्रकाश
विज्ञापन

रसड़ा। मिरनगंज दिघरजा स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वैश्विक महामारी में मजदूरों एवं श्रमिकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों के विरोध में मंगलवार को अपने समर्थकों संग काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। श्री राजभर ने कहा कि बिना किसी पूर्व निर्धारित तैयारी के अचानक देश को लॉकडाउन करके सरकार ने मजदूरों और श्रमिकों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार श्रमिक कानून में 3 वर्षों के लिए बड़ा फेरबदल करके उद्योगपतियों को राहत देकर श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात करके उनके साथ धोखा किया है। पूरे देश में भूख प्यास से बदहाल श्रमिक गरीब मजदूर हजारों किमी पैदल चल करके घर पहुंच रहे हैं। सैकड़ों गरीब मजदूर सड़क दुर्घटना व रेल एक्सीडेंट और भूख तथा प्यास से जान गवां चुके हैं। सरकार किराया के नाम पर भी गरीबों से लूट रही है। सरकार ने आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सारा राहत एमएसएमई, एनबीएफसी ,पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर को देकर गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी कुटिलता से आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ा कर छलने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछड़ों, दलितों के साथ अत्याचार शोषण की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। प्रतापगढ़, अयोध्या, बुलंदशहर, इत्यादि जिलों में सरेआम हुई हत्या में सरकार मौन है। राहत के नाम पर देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा झूठा बयानबाजी देश के गरीबों के साथ धोखा एवं उनका मजाक है। वित्त मंत्री ने 71738 मीट्रिक टन दाल तथा बिना कार्ड के राशन गरीबों को बांटने का सोशल मीडिया पर दावा किया जो सरकार के झूठ तंत्र की पोल खोलता है। इस मौके पर पतिराम राजभर, सुनील सिंह, दिनेश पासवान, जावेद अंसारी, अवधेश कुमार राजभर, राजेश राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें