बेरुआरबारी। ब्लॉक मुख्यालय के स्थानीय चट्टी पर स्थित शराब व ठंडी बियर की दुकान में सोमवार की रात चोर रोशनदान से प्रवेश कर गए। हजारों रुपये की शराब व नकदी चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने के लिए पहंुचा तो चोरी की जानकारी हुई। सेल्समैन ने दुकान मालिक व पुलिस को घटना की जानकारी दी। बेरुआरबारी पुलिस चौकी के इंचार्ज सूरज मद्धेशिया मौके पर पहुंचे और जांच की।
सुखपुरा थाना के बेरूवारबारी चट्टी पर कंपोजिट अंग्रेजी, ठंडी व वियर की दुकान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर रात में दुकान के पीछे के रोशनदान को तोड़कर अंदर घुस कर तीन पेटी शराब, नगदी चुरा लिया। सुबह सेल्स मैन बृजेश यादव ने दुकान खोला तो अंदर बिखरा सामान व रोशनदान टूटा देखा तो होश उड़ गए। अंदर रखी शराब की तीन पेटी गायब देख अनुज्ञापी जितेंद्र सिंह को जानकारी दी। घटना के बाद सीओ सुधीर सिंह पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाया। सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों व जांच की जाएगी, आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। संवाद