फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप काटते चोर धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में बुधवार की शाम ऑक्सीजन पाइप लाइन काटते चोरों को कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से रंगे हाथ पकड़ लिया। अस्पताल में मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। चोर पाइप काट कर इसमें व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इससे मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए चल रहा कार्य बाधित हो रहा है। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट स्थित आंख अस्पताल के ऊपर लगी पाइप को चोर बुधवार की शाम काट रहे थे। इसके बाद चोर ऑक्सीजन सप्लाई पाइप भी काटने लगे। अभी सप्लाई पाइप काट ही रहे थे कि प्लांट से कुछ आवाज निकलने लगी। प्लांट पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने देखा की दो-तीन लोग पाइप काट रहे हैं। हल्ला होने के बाद पाइप काट रहे दो चोरों को पकड़कर अस्पताल पुलिस को सौंप दिया गया। जिला अस्पताल में पाइप काटने की यह दूसरी घटना है। पिछले साल 10 जुलाई को भी नये भवन में ऑक्सीजन पाइप लाइन काटते समय एक चोर को पकड़ लिया गया था। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि दो चोरों को पकड़ा गया है और मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें