फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंद मकान का ताला तोड़ जेवर-नकदी व टोटियां तक ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर की इलेक्ट्रिक वायरिंग क्षतिग्रस्त करने के साथ ही बाथरूम और बेसिन में लगी टोटियां तक खोलकर ले गए। घटना की जानकारी मकान मालिक को पांच दिन बाद घर लौटने पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौकिया गांव में उभांव-चौकिया मार्ग पर एक अस्पताल के पास रमेश प्रसाद का मकान है। वह परिवार के साथ देवरिया में रहते हैं। रमेश प्रसाद के अनुसार, 11 अगस्त को वह मकान की साफ-सफाई करने के बाद परिवार के साथ देवरिया चले गए थे। 16 अगस्त को वापस लौटे तो मुख्य चैनल का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिले। इसके अलावा चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान भी उठा ले गए। घर की इलेक्ट्रिक वायरिंग को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही बाथरूम और बेसिन में लगी टोटियां भी खोलकर चोरी कर ली गईं। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनका सुराग लगाया जा सके।

घर में नकब लगाकर हजारों की चोरी
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के मझौवा में सोमवार की रात चोरों ने नकब लगाकर हजारों रूपये की चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। घर से कुछ दूर स्थित एक स्कूल के पीछे खाली बक्सा मिला। जिसमें से नगदी गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने मौके का निरीक्षण किया। शिवजी यादव निवासी मझौवां का भीमपुरा -बेलौली मार्ग पर घर हैं। रात में शिवजी मकान के हाते में सो गए। देर रात चोरों ने मकान के पीछे से एक कमरे में नकब लगाकर उसमें रखा बक्सा चोरी कर लिया। बक्से में जमीन और प्राथमिकी के कागजात व दस हजार रुपया नगदी था। सुबह मकान में नक़ब देखकर मकान मालिक अवाक रह है। शोर करने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। इसी दौरान खेतों में काम करने गयी महिलाओं ने रामनरेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे बक्सा देख कर शोर मचाया। मौके पर जाने पर बक्से का ताला टूटा हुआ था और सारे कागजात बिखरे हुए थे जबकि उसमें से पैसा गायब हो गया था । इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें