फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: देवघर से लौट रही कार पेड़ से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
बाबा धाम से लौटते समय जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार।संवाद
विज्ञापन
सहतवार। देवघर से बाबा धाम से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार की देर रात अचानक सड़क पर जानवर आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी, बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बांसडीह सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बकवा निवासी आदित्य सिंह, चंदन पटेल, उनकी पत्नी रंभा देवी और बेटा आदित्य पटेल कार से देवघर बाबा धाम गए थे। दर्शन पूजन के बाद सभी घर लौट रहे थे, सोमवार की रात करीब एक बजे के बाद सुरहिया के पास अचानक सड़क पर जानवर आने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि जानवर को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई थी। सभी घायलों की हालत ठीक है। किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें