शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसेनपुर का मंगलवार की रात ताला तोड़ कर चोर ने लाखों का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश ने बताया कि स्मार्ट कक्षा का ताला तोड़कर चोर उसमें लगे स्मार्ट टीवी, इनवर्टर, बैटरी, वाटर पंप सहित विद्यालय की मुहर तथा अन्य सामग्री उठा ले गए हैं।
दोपहर बाद हुसेनपुर निवासी जय प्रकाश सिंह (जेपी) के चांड़ी मौजा स्थित खेत में स्मार्ट टीवी देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किसान को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे जेपी सिंह ने मामले से थाने को अवगत कराया। सूचना के आधार पर पहुंचे प्रधानाध्यापक स्मार्ट टीवी लेकर विद्यालय चले आए, लेकिन अन्य सामानों का पता नहीं चल पाया।
इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।