उत्तरी दीयरांचल के अधिसीझुवा गांव में रास्ता रोकने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। मामले में अभिषेक यादव के तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रेवती पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।अधिसीझुवा गांव निवासी अभिषेक यादव ने आरोप लगाया कि गांव के महेंद्र यादव, अक्षय यादव, विजय यादव, शंभू यादव, वीरेंद्र यादव, जिऊत यादव ने रास्ता रोकने के मामले को लेकर लाठी-डंडा से मारने लगे। सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।