फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक ट्रक से लेते हैं 800 रुपये, रोज चोरी से सीमा पार करते हैं 1500 बालू लदे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी-बिहार सीमा पर नरहीं में बालू लदे ट्रकों को पास कराने के लिए वसूली का खेल चल रहा है। एक ट्रक को सीमा पार कराने के लिए 800 रुपये बिचौलिये लेते हैं। दिनभर में 1500 ट्रक बिना टैक्स के सीमा पार करते हैं।
विज्ञापन

अवैध खनिज परिवहन एवं सरकारी राजस्व की चोरी में संलिप्त गिरोह के आठ सदस्यों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बालू लदे ट्रक चालकों को खनन सहित अन्य जांच अधिकारियों की लोकेशन देकर बार्डर पार करवाते थे। खनन अधिकारी सौरभ कुमार की तहरीर पर नरहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार से लाल बालू लादकर यूपी में प्रवेश करने वाले अधिकतर ट्रक आईएसटीपी (अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र) शुल्क जमा नहीं करते हैं। भरौली बाॅर्डर के खनन विभाग के चेकपोस्ट पर एआई कैमरे से बचने के लिए ट्रक चालक नंबर प्लेट को किसी कपड़े से ढक कर प्रवेश करते हैं। अवैध खनन व राजस्व चोरी को लेकर विभाग सख्त हो गया है।
विगत 10 नंबर को जांच के दौरान खनन अधिकारी ने बिना शुल्क जमा किए नंबर प्लेट कपड़े ढक कर आने वाले 32 ट्रकों को पकड़ा और सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद पांच सदस्यीय टीम लगातार जांच कर रही थी। जांच की खबर पर बालू लदे ट्रक बक्सर में खड़े होने लगे। अधिकारियों के हटने के बाद यूपी में प्रवेश करते थे। बालू लदे ट्रक चालकों को कुछ लोग लोकेशन दे कर राजस्व चोरी में बढ़ावा देने लगे।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को चेकपोस्ट पर जांच के लिए एक ट्रक को रोका गया तो वह गोलंबर की तरफ भागने लगा। हालांकि उसे पकड़ा गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि कुछ बिचौलिये बराबर सूचना देकर ट्रक पास कराते हैं। कुछ देर में चेकपोस्ट के पास एक व्यक्ति कार से बार-बार आते-जाते दिखाई दिया। अनजान बनकर उस व्यक्ति से एक गाड़ी पास कराने की बात की गई। व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेश निवासी बक्सर(बिहार) बताया।
धर्मेश के अनुसार उसका मुख्य कार्य प्रवर्तन अधिकारियों की लोकेशन देना है, जिससे खनिज लदे वाहनों को बिना अंतरराज्यीय पारगमन पास के सीमा पार कराया जा सके। इस कार्य के लिए गिरोह द्वारा 800 रुपया प्रति ट्रक लिया जाता है। धर्मेश ने यह भी बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 1500 से ज्यादा ट्रक गुजरते हैं। राज्य सरकार को प्रति महीने इस तरह से करीब सात करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
खनन अधिकारी की तहरीर पर नरहीं पुलिस ने संगठित अपराध के सदस्य नंदलाल यादव (मुख्य साजिशकर्ता), निवासी भरौली, निशांत यादव, शमशेर, तोता, नेता खान, राज पर संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। नरहीं थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें