बैरिया। बैरिया शहीद स्मारक मार्ग पर नगर पंचायत की ओर से बनाया जा रहे नाले बरसात से पहले तैयार करने का प्रयास है। नाला बनने के बाद नगर में जल निकासी की समस्या दूर हो जाएगी।
बैरिया नगर पंचायत द्वारा शहीद स्मारक मार्ग पर बैरिया से बीबी टोला भागड़ नाला तक बनने वाले लगभग ढाई किमी लंबे नाला को बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत बैरिया को नगर पंचायत बनाया गया इसके बाद नगर पंचायत ने नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। इस नाला के बन जाने के बाद बैरिया तिराहा से भागड़ नाला पुल तक 20 हजार से अधिक आबादी को जल निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगी। नाला निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने बताया कि बरसात के पहले नाला निर्माण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को मिस्त्री व मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य तेज करने को कहा गया है।