इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर में विवाद को देखते हुए महाशिवरात्रि पर्व के दिन दंगल की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां दो पक्षों में विवाद है। क्षेत्र के प्रमुख शिवमंदिरों पर जहां मेला लगता है तथा भीड अधिक होती है, वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से वालंटियर तैनात किए जाएंगे। यह निर्णय नगरा थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व व रमजान को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में लिया गया।
उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार को धार्मिक भावना से मनाया जाना चाहिए। भीडभाड में कभी कभार असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इसकी सूचना पुलिस को या मेरे मोबाइल नंबर पर तत्काल दें। क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि चाहे रमजान हो या महाशिवरात्रि नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। डीजे व लाउडस्पीकर की ध्वनि आवश्यकता से अधिक तेज नहीं होनी चाहिए। कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बैठक में शफीक अहमद, चंदन जायसवाल, मुन्ना गणपति, संतोष पांडेय, ओके जायसवाल, राजकुमार कन्नौजिया आदि रहे। संचालन थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने किया।