फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज भंडारण के लिए नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
चितबड़ागांव कस्बा स्थित सब्जी मंडी परिसर में बनकर तैयार हुआ भंडारण कक्ष। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
चितबड़ागांव। स्थानीय मंडी परिसर में 4.22 करोड़ की लागत से तीन गोदामों का निर्माण कराया गया है। अब धान और गेहूं खरीद के समय भंडारण की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। तीनों गोदामों की क्षमता 5000 एमटी की है। सहकारिता राज्यमंत्री रविवार को इन गोदामों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

मंडी परिसर में 422.39 लाख रुपए की लागत से बना उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम की ओर से तीन चेंबरों को बनाया गया है। एक चेंबर की क्षमता 1670 एमटी है। इस तरह तीनों चेंबरों की कुल क्षमता 5000 एमटी की है। विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी शिवपाल ने बताया कि उक्त स्टोर के ग्राउंड में बरसात का पानी इकट्ठा हो जाने के कारण छह महीना लग गया। इसमें गेहूं और धान दोनों की खरीद की जाएगी। भंडारण के लिए सीधे-सीधे किसानों से या एफसीआई द्वारा खरीद की जाएगी। इसमें एक तऱफ किसानों को विभिन्न परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें