फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने के समय में नहीं होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज बाजार में सराफा दुकानदार के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उपजिलाधिकारी बैरिया ने पूर्व से दुकानों के खोलने की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन

एक पखवारा पहले संक्रमित मरीज मिलने के बाद एसडीएम ने 15 दिन के लिए दुकानों की समय सारिणी तय की थी। जिसके अनुसार सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी फल व दूध से संबंधित दुकानें खोलने व शेष सभी प्रकार के दुकानों को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी थी। 15 दिन का समय सीमा खत्म हो जाने के बाद दुकानदारों में उहापोह की स्थिति रही। इसको देखते हुए उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है लिहाजा बाजार खुलने के समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें