फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जुलूस में अस्त्र-शस्त्र पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 26 जून को मुहर्रम को सकुशल रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई पूर्व वर्षों की अपेक्षा कम रखी जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ताजिया का निर्माण किया जा रहा है, उन स्थलों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। जुलूस में किसी भी व्यक्ति को अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।
बिजली निगम को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों पर लटके हुए अथवा जर्जर विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
बैठक के दौरान रामपुर उदयभान वार्ड संख्या-13 में विद्युत पोल के समीप तार होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा सिया मस्जिद एवं रेलवे स्टेशन सड़क के आसपास लटके जर्जर तारों को भी ठीक कराने को कहा गया। नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि शहर में ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को मुहर्रम से पूर्व शांति समिति की बैठक करने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें