फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रही कड़ी सख्ती, 18 हजार ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अभूतपूर्व इंतजाम के बीच बृहस्पतिवार से शुरू हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 18281 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। इसमें सुबह की पाली में हाईस्कूल के 12254 और शाम की पाली में इंटर के 6027 परीक्षार्थी शामिल है। जबकि सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा में चार के सापेक्ष तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा दोनों पालियों में 10 नकलची भी उड़ाका दल के हत्थे चढ़े। इनमें सुबह की पाली में छह छात्र और दो छात्राएं तथा शाम की पाली में दो छात्र शामिल है। बड़ी तादाद में परीक्षार्थियों के अनुपस्थित रहने की वजह परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए किए गए अभूतपूर्व सरकारी इंतजामों को माना जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात हैं। छात्रों की बेहद सख़्ती से सघन जांच की जा रही है और परीक्षा कमरों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

बैरिया क्षेत्र के 15 इंटर कालेजों/उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से कड़े प्रशासनिक व्यवस्था में शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। रेवती में पहली पाली में क्षेत्र के 4 केंद्रों में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 1957 परीक्षार्थियों में 174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बांसडीह/घोघ में लगातार बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों पर औचक निरीक्षण करते रहे। इसी क्रम में बोर्ड की परीक्षा के प्रथम दिन ही उपजिलाधिकारी बांसडीह सीमा पाण्डेय ने तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया।
बेल्थरारोड में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। वहीं, नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक कटिबद्ध रहे। केंद्र व्यवस्थापकों के कड़े रुख के चलते नकल करने वालों के हौसले पस्त हैं। सहतवार क्षेत्र के पांच इंटर कालेजों/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड की परीक्षा में प्रशासन के सख्त रवैये के कारण नकलचियों की शामत रही। श्री चैनरामबा इण्टर कालेज सहतवार में इंटरमीडिएट में 90 की संख्या कम रही।
विज्ञापन

नहीं आएं कक्ष निरीक्षक, परीक्षा संपादन में दिक्कत
रेवती । यूपी बोर्ड की शुरू हुई परीक्षाओं में क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर बाहर से भेजे गए कक्ष निरीक्षकों के परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचने के चलते कक्ष निरीक्षण कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीडी इंटर कॉलेज गायघाट के केन्द्र व्यवस्थापक कृष्ण देव मिश्र ने बताया कि हमारे केंद्र पर बाहर के भेजे गए कुल 56 कक्ष निरीक्षकों में मात्र तीन कक्ष निरीक्षक ही केंद्र पर पहुंचे। बाद में प्राथमिक विभाग के तीन शिक्षक आए, जिनसे किसी प्रकार कक्ष निरीक्षण का कार्य संपादित कराके परीक्षा कराई गई। उधर एनडी इंटर कॉलेज छेड़ी के केंद्र व्यवस्थापक अरुण कुमार ओझा ने बताया कि केंद्र पर 34 कक्ष निरीक्षक भेजे जाने की सूचना थी। लेकिन मात्र 10 कक्ष निरीक्षक ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें