फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेनों में धक्का-मुक्की, लखनऊ, कानपुर से आने वाली बसों में भी भीड़

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बलिया। अन्य दिनों की तुलना में रविवार को रेलवे स्टेशन पर दो से तीन गुना यात्रियों की भीड़ रही। आने वाली प्रत्येक ट्रेन में लोग उतरने व चढ़ने के लिए धक्का-मुक्का करते नजर आए। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित अन्य शहरों से आने वाली बसों में भीड़ थी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से आने वाली दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1.30 घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। पायदान पर बैठकर लोग यात्रा करते दिखे। ट्रेन रुकते ही बैग, झोला लिए यात्री दरवाजे की तरफ दौड़ पड़े। बाेगी खचाखच भरी होने के कारण अंदर जाने में काफी परेशानी हुई। बैठने वालों से ज्यादा उतरने वाले यात्री रहे। उनसे पूरा स्टेशन भर गया। यात्रियों को उतरने के लिए भारी मशक्कत करने पड़ी।
दोपहर में पहंुची बलिया-पाटलीपुत्र ट्रेन की हालत भी यही थी। ट्रेन पर चढ़ने के लिए घक्कामुक्की होती रही। सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल के जवानों की तत्परता से यात्री ट्रेन में सवार हो सके। यात्री फर्श पर बैठकर रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि त्योहार के कारण महानगरों से आने जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है। यात्री सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे भीड़ को देखते हुए लगातार ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें