फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के Quarantine Center में नॉनवेज पार्टी की तस्वीर फेसबुक पर वायरल होते ही मचा हड़कंप

Wed, 29 Apr 2020 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल एक पोस्ट में परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन युवक, तीन बाहरी युवकों के साथ नॉनवेज पार्टी करता नजर आ रहा है। पार्टी की सेल्फी लेकर उसने फेसबुक पर भी डाल दी है। तस्वीर में साथ दिख रहे तीनों युवक क्वारंटीन नहीं है। फेसबुक पर वायरल यह तस्वीर भीमपुरा थाना क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय उधरन की है। इसमें दिल्ली से बाइक से आए दो युवकों को क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन


26 अप्रैल को अपराह्न  4.14 बजे एक फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई तस्वीर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। इसमें क्वारंटीन एक युवक के साथ गांव के तीन युवक भी हैं, जो नॉनवेज पार्टी करते नजर आ रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता के अनुसार, हम लोगों को बाहर से आए लोगों की सूचना देकर उन्हें परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर पर रखने के लिए कहा गया है।

हमने अपना काम कर दिया, उनके भोजन की व्यवस्था घर के लोगों के जिम्मे हैं। इस संबंध में इलाके के लेखपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उधरन में कोई क्वारंटीन सेंटर बना ही नहीं है। जब दिल्ली से आए दो युवकों के बारे में पूछा गया कि इनकी देखरेख की जिम्मेदारी किसकी है तो उन्होंने कहा कि तहसील के लोगों की ही जिम्मेदारी है। मुर्गा पार्टी के सवाल पर कहा कि जानकारी नहीं है, पता कर अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।

मामले की जानकारी नहीं है। पता कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान की तरफ से युवकों के आने और उन्हें क्वारंटीन करने की सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

विनय वर्मा, बीडीओ, सीयर ब्लाक

 

अभी तक मामले की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा मामला है तो टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

राजेश यादव, एसडीएम, बेल्थरारोड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें