फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाओं द्वारा बनाए मास्क की खूब हुई बिक्री

विज्ञापन
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा विकास भवन परिसर में स्टाल लगाकर लोगों को मास? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में एक-एक स्टाल लगाया गया। इस दौरान दस रुपये में दो मास्क दिए गए। स्वनिर्मित इन मास्कों को खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा और खूब बिक्री हुई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार व शुक्रवार को मिलाकर 3500 मास्क की बिक्री इन दोनों स्टॉल से हो गई।
विज्ञापन

उपायुक्त (स्वत: रोजगार) अन्नपूर्णा गर्ग व सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने इन दोनों स्टालों पर भ्रमण किया। अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित इस मास्क के प्रति लोगों का उत्साह देख खुशी हुई। यह आत्मनिर्भर बनने की तरफ कदम बढ़ाने वाली महिलाओं के लिए प्रेरित करने वाला है। इससे उनको बल मिलेगा। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्वनिर्मित मास्क आम जनमानस को दस रुपये में दो की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर भी स्टॉल लगाया जा रहा है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने भी मास्क की खरीदारी की। अब ऐसे स्टाल सभी तहसीलों में भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, अभिषेक आनंद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें