फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विभाग में सक्रिय हो जाए हेल्प डेस्क: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सभी विभागों और उससे संबंधित कार्यालयों में हेल्प डेस्क सक्रिय करने का निर्देश दिया है। साथ ही छह जुलाई तक इसका अनुपान करने की सूचना भी मांगी है। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी आने वाले कर्मचारियों समेत अन्य लोगों की जांच करेंगे और उन्हें आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसपी, सीडीओ, सीएमओ, डीएफओ, एडीएम, सभी एसडीएम, सभी बीडीओ, डीआईओएस, बीएसए, सभी ईओ समेत जिले के सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के हेल्प डेस्क पर एक कर्मचारी की दो सप्ताह के लिए तैनाती की जाए। इसके बाद दूसरे कर्मी को वहां तैनात किया जाए। ध्यान रहे कि हेल्प डेस्क पर तैनात किए गए कर्मचारी को कोविड-19 के संबंध में सामान्य जानकारी जरूर रहे। वह कर्मी नियमित रूप से मास्क एवं ग्लब्स पहना रहे। आगंतुकों से संपर्क करते समय कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखे। इसके माध्यम से सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा इसका सक्रिय उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी साफ किया है कि किसी भी कार्यालय परिसर में तंबाकू का प्रयोग एकदम नहीं होना चाहिए। अगर कोई कर्मचारी खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश से पीड़ित है तो वे ड्यूटी पर नहीं आए। इसकी सूचना दें कोविड-19 हेल्प डेस्क के द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी या गले में खराश से पीड़ित व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग के राज्य टोल फ्री नंबर 18001805145 या जनपद के कंट्रोल रूम को दिया जाए।
-
हेल्पडेस्क पर ये सामान रखना होगा जरूरी
डीएम ने निर्देश दिया है कि कोविड-19 हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध रहना चाहिए। लक्षणात्मक लोगों के ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच पल्स ऑक्सीमीटर से की जाएगी। इसके लिए भी संबंधित कर्मी को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी रीडिंग 94 प्रतिशत से कम आने पर प्रकरण सीएल्मओ या सीएमएस को रेफर किया जाएगा। हर जांच के बाद पल्स ऑक्सीमीटर को हाइड्रोजन पैराक्साइड से संक्रमणमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें