फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भरौली गोलंबर पर नौ घंटा तक बीस किमी लंबा लगा जाम

विज्ञापन
एनएच-31 ​स्थित भरौली में लगा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
नरही। भरौली गोलम्बर पर शनिवार को एनएच 31 पर 9 घंटे तक 20 किलोमीटर जाम लगा रहा। बक्सर पटना एनएच 922 पर 15 किलोमीटर जाम रहा छोटे बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। छोटी बड़ी गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रही बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। स्कूल जाने वाले बच्चे विद्यालय देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को भोर में दो बजे से भरौली गोलंबर पर भीषण जाम लग गया जो गाजीपुर जिले के बढ़नपुरा तक पहुंच गया। वहीं, दूसरी तरफ भरौली गोलम्बर से बलिया मार्ग के बसंतपुर तक जाम लगा रहा। पुलिस के जवानों ने दस बजे से जाम छुड़ाने में लगे दोपहर बाद आवागमन बहाल हुआ। सोहाव गांव निवासी भृगु नाथ केशरी ने बताया कि जाम सुबह पांच बजे बसंतपुर के आगे तक पहुंच गया था। भरौली गांव निवासी अंजनी राय ने बताया कि भरौली गोलंबर पर तीनों तरफ से भीषण जाम था सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें