फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरपालिका के कार्यों में बाहरी का हस्तक्षेप न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरपालिका परिषद बलिया के सभासदों की एक बैठक हरपुर में हुई। इसमें नगर पालिका परिषद के विकास कार्य में बाहरी का हस्तक्षेप बर्दाश्त न करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में 15 वां वित्त से प्राप्त धनराशि के सदुपयोग पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव रखा गया कि सभी 25 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराया जना चाहिए। सभासदों ने विशेष रूप से उन कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जो जनता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
जिसमें सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।
यह सुनिश्चित किया गया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभासदों ने पारदर्शिता और जवाबदेही को बनाए रखने पर भी बल दिया। निर्णय लिया गया कि नगरपालिका के कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभासदों ने कहा कि सभी निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही लिए जाएंगे। कोई भी प्रस्ताव जो सभासद प्रस्तुत करेंगे, उसे एक सप्ताह के भीतर कार्यसूची में शामिल किया जाएगा। इस निर्णय से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

सभासदों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात बार-बार दोहराई गई। इस मौके पर अमित दुबे, आसिफ़ अली, यशवंत सिंह, पवन गुप्ता, मुकेश यादव ललित चौधरी, सत्येंद्र गोंड, रवि सोनी, राजीव रंजन, लक्की खान, विक्की खान, जितेंद्र शाह, पप्पू खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें