बलिया। तेज हवा से कई गांवों की बिजली गुल हो गई। सबसे अधिक दिक्कत सुखपुरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में हुई है। 72 घंटे के बाद भी 12 गांवों की बिजली गुल है। बिजली विभाग अभी तक स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि कब तक गांवों में विद्युत सप्लाई चालू हो जाएगी।
उपकेंद्र सहित तारों पर गिर पेड़ों के कारण बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। कई जगहों पर गिरे खंभे खड़े हो गए हैं। इसके बाद भी सप्लाई चालू नहीं हो सकी। इधर, सोमवार को सिविल लाइन पावर हाउस पर 33 हजार की केबल पंचर होने से पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप हो रही। अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय नरेश प्रकाश ने बताया कि सुखपुरा क्षेत्र में 11 हजार की लाइन चल रही है। कुछ गांवों में पोल व तार ठीक किया जा रहा है। पावर हाउस पर पंचर केबल को बदलने का कार्य किया जा रहा है। संवाद