फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आश्वासन के बाद मंदिर से हटाया गया काला तिरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के कासिम बाजार रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप से शराब की दुकान हटाने के लिए मोहल्लेवासियों ने मंदिर को काले तिरपाल से ढक दिया था। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब दुकान हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंदिर से तिरपाल हटाया गया।
विज्ञापन

नगर के कासिम बाजार रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप से शराब की दुकान हटाने के लिए 15 दिनों से मोहल्लेवासी आंदोलनरत थे। आंदोलन के समर्थन में रविवार को मुस्लिमों ने धरना दिया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी अपना समर्थन देते हुए 17 को जनपद में आने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर विनय राय श्यामकांत ने मंदिर परिसर में पहुंचकर मोहल्लेवासियों की समस्याओं को सुना।
इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने मोहल्लेवासियों को लिखित आश्वासन दिया कि शराब दुकान नियमानुसार हटवाया जाएगा। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने मंदिर से तिरपाल हटाया। इस मौके पर अंकित रौनियार, शिवम गिरी, गौरव गुप्ता, विनय रौनियार, सचिन सिंह, शक्ति गिरी, त्रिभुवन गुप्ता, अतहर अली, सोहराब कुरैशी, कृष्ण गोंड, गोलू उपाध्याय, सागर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें