फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 17 जगहों पर अंधे मोड़, इसमें से 10 पर नहीं लगे चेतावनी बोर्ड

विज्ञापन
गड़वार-फेफना-बलिया मार्ग ​स्थित हनुमान मंदिर के समीप सड़क के किनारे नहीं लगा सांकेतिक चिह्न।संव
विज्ञापन
बलिया। सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। सड़कों पर अंधे मोड़ पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी सांकेतिक चिह्न तक नहीं लगाए गए है। 17 जगहों पर अंधे मोड़ हैं। इसमें से 10 पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इससे कोहरे में आए दिन हादसे हो रहे।
विज्ञापन

जिले में एचएच-31 समेत कई मार्गों पर खतरनाक मोड़ हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए जाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। चाहे वह भरौली-मांझी मार्ग हो या फेफना-सुखपुरा मार्ग, बलिया-सिकंदरपुर मार्ग व बलिया- बांसडीह मार्ग। इन सभी पर अंधे मोड़ पर हादसे रोकने की व्यवस्था नहीं है। इधर बीच ठंड के साथ कोहरे का मौसम आ गया है लेकिन अभी तक इन मोड़ों पर सांकेतिक चिह्न नहीं लगाए गए हैं।

इन जगहों पर हालात खतरनाक
एनएच-31 के नरहीं के पास लखनउवा मोड़ के पास आए दिन हादसे होते हैं। लेकिन अभी तक इस अंधा मोड़ को दुरुस्त नहीं किया गया। माल्देपुर के पास अंधा मोड़ काफी खतरनाक है। इस स्थल पर सफेद पट्टी भी गायब है। मोड़ के पहले कोई सांकेतिक चिह्न नहीं है। बैरिया रोड पर हल्दी के आगे भरसौता के पास भी ऐसा ही है। फेफना से गड़वार जाने वाले मार्ग पर कई अंधे मोड़ हैं। कुछ जगहों पर ठोकर भी बनाया गया है। ठोकरों पर सफेद पट्टी हल्की हो गई है। इसके चलते बाइक सवार उछल जाते हैं। और हादसे होते हैं। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जीराबस्ती केंद्रीय विद्यालय के पहले अंधे मोड़ पर पानी ठहरा हुआ है। इसके कारण सामने से आने वाले वाहन ठीक से दिखाई नहीं देतेे हैं। कई बार पानी होने के कारण बाइक सवार बचने में फिसल जाते है। सोबईबांध, भरखरा, पंदह में भी ऐसा ही हाल इहै। बांसडीह-मनियर मार्ग पर नारायणपुर, घोघा के पास खतरनाक मोड़ पर हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन



-
केस -1
सड़क सुरक्षा पर प्रशासन को धरातल पर काम करना चाहिए। हादसों को रोकने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जीराबस्ती के पास पिछले माह हादसे में दो युवकों की मौत हो चुकी है। उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। -शिवम तिवारी, जीराबस्ती।

केस -2
12 नवंबर को जिले के बांसडीह क्षेत्र में पर्वतपुर–घेराई मार्ग पर महुआ बाग मोड़ के पास अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो युवक रामपुर कला गांव के तथा दो हरदतपुर गांव के दिवाकरपुर के थे। ऐसे मोड़ पर प्रशासन को सांकेतिक चिह्न लगाना चाहिए। अजय चौरसिया, अमृतपाली
विज्ञापन

-
वर्जन
सड़क हादसे रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य होंगे।। खासकर ब्लैक स्पाॅट पर कार्य किए जाएंगे।
-अनिल कुमार, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें