फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे के बीच लापरवाही, एक महीने में सड़क दुर्घटना में छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया इलाके में कोहरे के बीच एक महीने में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई। कोहरे में यातायात नियमों को दरकिनार कर तेज रफ्तार में वाहन चलाना लोगों को भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाइक दुर्घटनाओं में अधिकतर मामलों में हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से मौतें होना बताया जाता है। बलिया-मांझी राष्ट्रीय राज्यमार्ग-31 के सीएचसी सोनबरसा पर घायल मरीजों को समय रहते बेहतर इलाज की सुविधा न होने के कारण चिकित्सक प्राथमिकी इलाज कर रेफर कर देते हैं। जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते रास्ता में मौत हो जाती है। सड़क सुरक्षा माह में पुलिस व परिवहन विभाग लगातार अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक कर रहा है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि कोहरे में वाहन चलाने से बचें। बहुत जरूरी हो तो फाॅग लाइट जलाकर वाहन चलाएं। हेलमेट पहनकर व धीमी गति से वाहन चलाएं, नशे में वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मठ जोगिंदर गिरी में 16 दिसंबर को डेरा इब्राहिमाबाद निवासी बुधन यादव की मौत तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई।
- 13 दिसंबर को जगदेवा ढाही निवासिनी रामवती देवी निवासी भगवानपुर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के टक्कर मार दी, इससे मौत हो गई।
- रेवती थाना क्षेत्र के दल छपरा निवासी धर्मेंद्र कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र सड़क के किनारे खेल रहा था। अज्ञात वाहन के टक्कर मौत हो गई।
- रेवती थाना क्षेत्र के ही नारायणगढ़ ढाले पर 12 दिसंबर को कोहरे के बीच बोलेरो की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।


- हल्दी थाना क्षेत्र के जवही बबूरानी गांव के बंटी पटेल की ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 दिसंबर को मौत हो गई।
- हल्दी पुलिस पिकेट के पास स्काॅर्पियो व ऑटो की टक्कर में जोया सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें