फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वर्ण व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। देवकी छपरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने ग्राम पंचायत सदस्य एवं स्वर्ण व्यवसायी प्रेम सोनी के घर में घुसकर चोरी की। लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। बैरिया पुलिस को घटना की सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी उस्मान, एसएचओ रमायण सिंह ने पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेम सोनी ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी बलिया से होनी थी। शनिवार की शाम को पूरा परिवार बलिया के लिए रवाना हो गया था। अलमारियों में सोने-चांदी के आभूषण थे। घर की महिलाएं विशेष अवसरों पर पहनने वाले सोने का आभूषण पहनकर शादी में गई थीं। रिश्तेदारी की भी सभी बहन-बेटियां आई हैं। उनका दैनिक उपयोग वाला आभूषण घर पर ही था। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि 20 फीट लंबा बांस लेकर चोर आए थे। स्वर्ण व्यवसायी के पड़ोसी की छत पर चढ़कर मोटी चादर ऊपर से बांधकर नीचे लटका दिया। इसके बाद पीड़ित के घर में प्रेवश किया होगा। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें