फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो गांवों में लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार/सुखपुरा। गड़वार थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव में शुक्रवार की रात्रि में चोर छत के सहारे एक मकान में नीचे उतर चार कमरों के आलमारी में रखे लाखों रुपये के गहनों और 50 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर पीछे का दरवाला खोलकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी रात में शौच के लिए नींद खुलने के बाद हुई। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद मुकामी थानाध्यक्ष को सूचना दी। खरहाटार गांव निवासी केशव वर्मा अपने परिजनों के साथ खाना खाकर बरामदे में सोने चले गए। घर के अन्य सदस्य भी छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात में चोर छत के सहारे मकान में प्रवेश कर गए और घटना तो अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष गड़वार राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हो गई है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, सुखपुरा कस्बा स्थित बिसेन डेरा पर हरेंद्र सिंह के घर से चोर हजारों रुपया का जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। शुक्रवार की रात हरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ सहतवार गए थे। रात करीब दस बजे वापस अपने घर लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला देख अवाक रह गए। अंदर जाने पर देखा कि अलमारी खुली है और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखी सोने की सिकड़ी, मांगटीका, पायल व तीन हजार रुपया गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस सुबह थाने पर आने की बात कह वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें