फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी गए एसएसटी मजिस्ट्रेट के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव के एक घर में शुक्रवार की सुबह चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह ड्यूटी से आने के बाद हुई। इसके बाद पीड़ित ने सहतवार थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी गणेश गिरी पुत्र स्व बच्चा गिरी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि 17 फरवरी 2022 को विस चुनाव में एसएसटी मजिस्ट्रेट के रूप में थाना पकड़ी पर ड्यूटी लगी थी। मैं पत्नी के साथ ड्यूटी के दौरान थाना पकड़ी चला गया था। मेरी ससुराल पकड़ी के बगल में ग्राम धर्मपुर मठिया में है। वही पर रहकर ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी समाप्त समाप्त होने के बाद शुक्रवार को पत्नी के साथ घर आया तो मेरे घर के अंदर दीवार फांदकर मुख्य दरवाजे की ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से लाखों रुपए के गहना तथा करीब 50 हजार रुपया नगद अजात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें