थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में ट्यूबवेल के हौज में शनिवार की रात गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बिजेंद्र ठाकुर (40) शनिवार की सुबह भोजन करने के बाद गांव के ही बैजनाथ गोंड के ट्यूबवेल के पास लगी जोन्हरी की निगरानी करने चला गया। लेकिन देररात तक वह घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसे खोजने के लिए ट्यूबवेल की ओर गए। जहां देखा कि युवक ट्यूबवेल के हौज में डूबा पड़ा है। परिजनों ने उसे हौज से बाहर निकाला। जिसकी मौत डूबने से हो चुकी थी। ग्रामीणों की माने तो मृत युवक खेत की निगरानी करते वक्त हौज के दीवार पर सो गया होगा। जो असंतुलित होकर हौज में गिर गया होगा। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की चार पुत्रियां एवं एक पुत्र रोहित है।
मृतक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था, उसके मां-बाप की मौत पहले ही हो चुका है। नरही एसओ नीरज पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत हौज में डूबने के कारण हुई है। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।