फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने धारदार हथियार से खुद पर किया हमला, मौत

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के बनियाबांध निवासी मृतक नंदकिशोर सिंह उर्फ छोटू। (फाइल फोटो) - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। कस्बे के बनियाबांध में पारिवारिक कलह के चलते रविवार की सुबह एक युवक ने स्वयं को धारदार हथियार से घायल कर लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बनियाबांध निवासी नंदकिशोर सिंह (30) रविवार की सुबह नशे में धुत होकर अपने परिजनों से बिक्री की गई भूमि का हिसाब मांगने लगा। न देने पर क्रोधित होकर घर में रखे धारदार हथियार से अपने ऊपर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दैरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक जमीन 34 लाख में बिकी थी। आधे पैसे से घर में एक लड़की की शादी हुई थी। शेष पैसा क्रेता के पास ही था। इसके लिए नंद किशोर हमेशा अपने परिजनों से झगड़ता था। कुछ माह पहले ही वह माता-पिता से अलग हुआ था। पति की मौत से गर्भवती पत्नी खुश्बू बिलखती रही।
विज्ञापन

कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि युवक ने स्वयं ही धारदार हथियार से हमला कर अपने को घायल किया। मृतक की पत्नी की तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें