रेवती। थाना के समीप स्थित सेंट्रल बैंक में सोमवार को पैसा जमा करने गई महिला का 18 हजार रुपये उचक्कों ने झोला पर ब्लेड मार कर उडा़ लिया। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बताया जाता है कि भोपालपुर निवासिनी किरण पत्नी सोनू यादव स्टेट बैंक के वीसी से 18 हजार रुपये निकालने के बाद रकम को प्लास्टिक के झोले में लेकर थाना के पास स्थित सेंट्रल बैंक में जाकर जमा पर्ची भरकर काउंटर पर खड़ी हुई। इसी बीच उच्चके ने प्लास्टिक की थैली पर ब्लेड मार कर उसका पैसा गायब कर दिया। महिला ने पैसा निकालने के लिए झोले में हाथ लगाई तो पैसा गायब देख भौचक्का रह गई। इसके महिला थाना जाकर आप बीती सुनाई। एसआई सदानंद यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।