फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला बोली-मेरा घर टूटने से बचा लीजिए, मंत्री ने कहा, घर तो टूटेगा पर जहां रहोगी भाड़ा मैं दूंगा

विज्ञापन
परिवहन मंत्री से अपनी समस्या बताती महिला। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। शनिवार को विकास भवन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से न्याय की गुहार करने पहुंची पीड़िता ने घर को टूटने से बचाने की बात कहते हुए पैर पकड़ लिया। बताया छोटी बच्ची के साथ रहती हूं। अब हम कहां जाएंगे। दरअसल वह कटहल नाला से अतिक्रमण हटाने के लिए हुए चिह्नांकन के विरोध में अपनी बात रख रही थी।
विज्ञापन

तीन दशक से वहां रह रहे हैं। जिस पर मंत्री ने कहा कि अतिक्रमण तो हटाया जाएगा क्योंकि मामला कटहल नाले के सुंदरीकरण से। पीड़िता ने कहा कि मेरा घर टूटने से बचा लीजिए, मंत्री ने कहा घर तो टूटेगा लेकिन जहां रहोगी वहां का भाड़ा मैं दूंगा। बता दें कि कटहलनाला के सौंदर्यीकरण के कार्य में एक सप्ताह से काफी तेजी आ गई है। सिंचाई विभाग की सर्वे की टीम ने नाला किनारे हुए स्थायी अतिक्रमण का चिह्नांकन करते हुए सर्वे कर सूची जिलाधिकारी को सौंप दी है।
इसमें सात स्थलों पर नाला किनारे तक पक्का निर्माण किया गया है, जो सुंदरीकरण में अवरोध पैदा कर रहा है। प्रशासन स्तर से अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें