फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए बादलों से मौसम बना खुशगवार

Thu, 16 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया का मौसम हुआ खुशगवार
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे जनपदवासियों के लिए गुरुवार काफी खुशगवार और राहत देने वाला रहा। पूरे दिन आसमान में उमड़ते-घ़ुमड़ते बादलों ने काफी हद तक उमस और तपिश से निजात दिलाई।
विज्ञापन


वहीं कई जगहों पर रिमझिम बारिश भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई इस बारिश ने किसानों के चेहरे भी खिला दिए। मौसम विभाग पटना की माने तो मानसून आने में अभी पांच से सात दिन लग सकते हैं। बारिश से गुुरुवार को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 एक  पखवारे से भीषण गर्मी और उसम से लोग बेहाल थे। खेत को भी नमी की जरू रत थी जिसके लिए किसान भी परेशान थे। ऐसे में गुरुवार को अलसुबह से ही आसमान में बादलों को देख किसानों के चेहरे खिल उठे। दोपहर बाद एक-दो जगह छिटपुट, जबकि नरहीं भरौली में रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग पटना के निदेशक एके सेन ने बताया कि अभी बलिया में पश्चिमी विक्षोभ की बारिश होगी। 21 जून के बाद बलिया में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। अभी एक-दो दिन ऐसी बारिश हो सकती है।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें