फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग उमस ने िकया बेहाल

Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने एक बार फिर मिजाज तल्ख कर लिया है। कुछ दिनों से आ रही आंधी से मौसम कुछ नरम हो गया था। लेकिन पिछले दो दिनों से धूप और उमस ने लोगों को एक बार फिर बेहाल कर दिया है। जिले में तापमान सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के नौ बजे के बाद से ही तल्ख धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी। असहनीय होने लगी थी।
विज्ञापन


आसमान से बरस रही आग के चलते लोग लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी कार्यवश निकलने वाले लोग अपने चेहरे व सिर को कपड़ों से ढंककर ही बाहर निकले।सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। प्रचंड गर्मी के कारण जिले के नगरीय इलाकों सहित ग्रामीणांचलों के लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह के नौ बजे के बाद से तल्ख धूप में लोग पसीना से तरबतर नगर की प्रमुख सड़कों, बाजारों व काॅलोनियों में दोपहर में चहुंओर सन्नाटा पसरा रहा।

सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप का चश्मा सहित छाता लेकर ही बाहर निकले। प्रचंड गर्मी के साथ ही जिले में की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती से जहां उमस भरी गर्मी में रातों की नींद हराम हो रही है, कूलर, पंखे, एसी, फ्रिज नहीं चलने से न तो ठंडी हवा मिल पा रही है और न ही ठंडा पानी। भीषण गर्मी पड़ने के चलते शीतल पेयजल सहित फलों के जूस, लस्सी, ठंडई, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम की बिक्री जोरों पर है, वहीं मौसमी फलाें की डिमांड बनी हुई है। नगर में जगह-जगह खुले प्याऊ से लोग अपने हलक की प्यास बुझाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें